Home राज्य गुजरात Total Samachar गुजरात पर मंडराया चक्रवात बिपराजोय का ख़तरा

Total Samachar गुजरात पर मंडराया चक्रवात बिपराजोय का ख़तरा

0
76

जितेंद्र सिंह भदौरिया, गुजरात

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने की संभावना के साथ अब इसका खतरा गुजरात पर मंडराने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के तेज होने की संभावना है।

 

जानकारी के मुताबिक बिपरंजय चक्रवात ने अब दिशा बदल कर अपना रुख जाखौ की ओर बढ़ गया है. ये तूफ़ान 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से समुद्र में आगे बढ़ रहा है। जिसका असर कच्छ के साथ साथ सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटीय इलाको में अब दिखाई देने लगा है

वर्तमान स्थिति के अनुसार यह अति विनाशकारी चक्रवात बिपरजॉय पोरबंदर से करीब 600 किलोमीटर दूर है। गुजरात के तट पर इस तूफान का असर 11 जून से देखा जा सकता है। राज्य में मछुआरों और तटीय इलाकों को पहले ही अलर्ट कर दिया गया है। ऐसी संभावना है कि 11 जून से 14 जून तक गुजरात के तटीय इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वलसाड प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर तीथल बीच को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

गुजरात के सभी तटीय जिलों में प्रशासन अलर्ट हो गया है. बंदरगाहों पर चेतावनी के संकेत लगाए गए हैं। तालुक के अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश दिया गया है। कच्छ दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में १५ एनडीआरएफ और ११ एसडीआरएफ की टीम तैनात कर दी गई है , समुंद्री किनारे से लगे करीबन २०० गाँवो को अलर्ट जारी कर दिए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here