Home राज्य गुजरात Total Samachar गुजरात में शराब माफिया हुए बेख़ौफ़ , शराब तस्करों और...

Total Samachar गुजरात में शराब माफिया हुए बेख़ौफ़ , शराब तस्करों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़

0
102

मनोज राजपूत, गुजरात

दाहोद में शराब तस्करों के एक गिरोह और पुलिस दल के बीच गोलीबारी हुई है. इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ है. पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूर्व सूचना के आधार पर शराब तस्करों को पकड़ने के लिए दाहोद पुलिस ने सागतला के गांव से गुजर रहे एक संदिग्ध वाहन को रुकने के लिए कहा, तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं और शराब गिरोह के सदस्यों ने पुलिसकर्मियों को वाहन से कुचलने की कोशिश भी की थी। पुलिस ने भी जवाबी करवाई की जिसके के बाद शराब माफिया फरार हो गए इस मुठभेड़ में पुलिस ने गिरोह की एक कार जप्त कर ली है ।

जानकारी के मुताबिक शराब तस्करों ने 7 राउंड और विजिलेंस टीम ने 4 राउंड फायरिंग की. इस दौरान शराब तस्कर की कार से बीजेपी की टोपी भी मिली ह। दाहोद के सागतला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया जा रहा है कि शराब मध्य प्रदेश से छोटा उदयपुर ले जाई जा रही थी. पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ दंगा, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस की कई टीमें इस पूरे सिंडिकेट की तलाश में जुट गई हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here