Home राज्य गुजरात Total Samachar आज से अमित शाह दो दिन के गुजरात दौरे पर...

Total Samachar आज से अमित शाह दो दिन के गुजरात दौरे पर है इस दौरान वो कई विकास कार्यो का लोकार्पण करेंगे

0
99

सत्यम सिंह ठाकुर, गुजरात

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान वे गांधीनगर, वड़ोदरा, जूनागढ़ और सोमनाथ में कई सार्वजनिक आयोजनों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत आज उन्होंने भारतीय डेयरी संघ की ओर से गांधीनगर में आयोजित 49वें सम्मेलन में शिरकत से की । डेरी सम्मलेन के बाद अमित शाह ने ज़िला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता भी की । गांधीनगर में सिविल अस्पताल में निःशुल्क भोजन अभियान का शुभारम्भ भी आज अमित शाह करवाएंगे

वहीं आज शाम गृह मंत्री वडोदरा में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उसके पहले नारदीपुर तालाब का उद्घाटन करने के अलावा वासन तालाब और कलोल के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।

गुजरात के अपने दौरे के दौरान 19 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री जूनागढ़ में एपीएमसी किसान भवन का उद्घाटन करेंगे और जूनागढ़ जिला बैंक के मुख्यालय का शिलान्यास भी करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि वह सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के अलावा सोमनाथ ट्रस्ट के मोबाइल ऐप का शुभारंभ करेंगे और वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत भी करेंगे। शाम को अमित शाह गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। और कुछ अहम् बैठके कर आगामी लोकसभा चुनावो के लिए भी कुछ दिशा निर्देश दे सकते है

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here