Home राज्य गुजरात Total Samachar गुजरात में दो साल में शेरों और तेंदुओं के हमले...

Total Samachar गुजरात में दो साल में शेरों और तेंदुओं के हमले में 34 लोगों की गई जान, 229 गंभीर रूप से घायल

0
124

सत्यम सिंह ठाकुर, गुजरात

गुजरात विधानसभा सत्र में जामनगर दक्षिण के विधायक दिव्येशभाई अकबरी के सवाल पर जवाब देते हुए गुजरात सरकार ने बतया की प्रदेश में शेर और तेंदुए के हमले से दो साल में 34 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा 229 लोग हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

गुजरात में पिछले दो सालो में तेंदुओं द्वारा मनुष्यों पर सबसे अधिक हमले देखे गए हैं। दो साल में तेंदुओं ने 216 लोगों पर हमला किया। जिसमें तेंदुए के हमले में 27 लोगों की जान चली गई। जबकि 189 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही शेरो की बात करे तो दो साल में 47 लोगों पर शेर ने हमला किया है ,शेर के हमले में 7 लोगों की जान चली गई और 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

तेंदुए और शेर के हमलों में मारे गए और गंभीर रूप से घायल लोगों को राज्य सरकार द्वारा सहायता राशि का भुगतान किया जाता है। पिछले दो साल में शेरों के हमले से मरने वालों की संख्या के लिए राज्य सरकार द्वारा 2021 में आठ लाख वही 2022 में २५ लाख की सहायता राशि का भुगतान किया गया।

 

शेरो के हमले में गंभीर रूप से घायलों को 2021 में 73100, 2022 में १,५४,300 की सहायता राशि का भुगतान किया गया। जबकि तेंदुए के हमले में मरने वालों 2021 में ६० लाख और 2022 में ६० लाख की सहायता राशि का भुगतान किया गया। जबकि 2021 में तेंदुए के हमले से गंभीर रूप से घायल होने वालों को ४,५०,000 और 2022 में ७,८३,300 की सहायता राशि वितरित की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here