Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar कला एवं शिल्प महाविद्यालय में टेक्सटाइल प्रदर्शनी

Total Samachar कला एवं शिल्प महाविद्यालय में टेक्सटाइल प्रदर्शनी

0
105

लखनऊ. कला एवं शिल्प महाविद्यालय के टेक्सटाइल विभाग द्वारा शुक्रवार को टेक्सटाइल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि संगीता राय ने किया। मुख्य अतिथि के साथ प्रोफेसर पूनम टंडन, प्रोफेसर मधुरिमा प्रधान, डॉ. केया पांडे ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। महाविद्यालय के डीन / प्रिंसिपल डॉ. रतन कुमार ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर डा अलोक कुमार कुशवाहा ने अतिथियों से महाविद्यालय व प्रदर्शनी से जुडी जानकारिया साझा की। अतिथियों ने छात्रों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों ध्यान पूर्वक देखा व सराहा। प्रदर्शनी में टेक्सटाइल विभाग के छात्रों द्वारा बाटिक, ब्लॉक प्रिंटिंग, चिकनकारी आदि में बनाई गई 300 से ज़्यादा कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनी में एमवीए प्रथम वर्ष एप्लाइड आर्ट के छात्र विनय द्वारा अटल बिहारी बाजपेई का बाटिक शैली में बनाया गया पोर्ट्रेट भी प्रदर्शित किया गया जिसे इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में स्थान मिला है। इसके अलावा छात्र अक्षांसु द्वारा समुद्र मथन शीर्षक पर बनाई बाटिक पेटिंग जिसे एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में स्थान मिला है को भी प्रदर्शित किया गया. अतिथियों ने छात्रों द्वारा बनाई गई कलाभी पसंद किया गया. कृतिया बेहद पसंद आईं और उन्होंने कलाकृतियों की उन्मुक्त मन से तारीफ की। प्रदर्शनी में अनामिका सिंह की बाटिक साड़ी स्वाति की काथा पेटिंग , अदिति की चिकनकारी, समर अहमद – एम्ब्रॉयडरी पोर्ट्रेट, विशाल कुमार – पेन्सिल वर्क भी पसंद किया गया।

विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम रवि जायसवाल के निर्देशन में आयोजित इस प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि को छात्रा हामना अब्बासी की बाटिक शैली में बनाई हुई साडी भेंट की गई। जिससे उन्होंने शानदार कला का नमूना बताया. इस अवसर पर किरण आर्य, रविकांत पांडेय, संजीव किशोर गौतम, विभावरी सिंह, लालजीत अहीर, धर्मेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे. प्रदर्शनी दर्शकों के अवलोकनार्थ 12 ,13 , 14 मई को भी खुली रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here