Home राज्य गुजरात Total Samachar खाद्य पदार्थो में मिलावट का सिलसिला लगातार जारी , मेहसाणा...

Total Samachar खाद्य पदार्थो में मिलावट का सिलसिला लगातार जारी , मेहसाणा से पकड़ा गया सैकड़ो किलो मिलावटी मिर्च पाउडर

0
108

सत्यम सिंह ठाकुर, गुजरात

कुछ पैसे कमाने के लिए कई मुनाफाखोर खाने पीने की चीजों में मिलावट कर या नकली सामान बेच लोगो की जान से खिलवाड़ करने से बाज़ नहीं आ रहे है। एक हफ्ते में ही नकली पनीर के बाद अब नकली मिर्च पाउडर की मुनाफाखोरी सामने आई है।

मेहसाणा के बीजापुर से भारी मात्रा में नकली मिर्च पाउडर सहित उसे बनाने की सामग्री भी बरामद की गई है। फ़ूड एंड ड्रग्स डिपार्टमेंट ने विजापुर-हिम्मतनगर हाईवे स्थित उमिया गोदाम के प्लॉट नंबर 43 पर छापा मारकर वहां से 758 किलो रंगीन नकली मिर्च बरामद की ह। इसके अलावा तीन किलो रंग सहित पांच लाख का माल जब्त किया गया है। महेश पूनमचंद माहेश्वरी नाम का शख्स नकली मिर्च पाउडर का काला कारोबार करता था । इससे पहले कि वह बीजापुर में बाहर माल बेच पाता आरोपी को पकड़ लिया गया। कश्मीरी मिर्च जैसा रंग देने के लिए घटिया किस्म की मिर्चों में रंग मिला दिया जाता है और मोटी रकम वसूल की जाती है। फिलहाल पांच सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

राज्य में लगातार पकडे जा रहे नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थो पर राज्य के स्वस्थ मंत्रालय ने साफ़ तौर पर फ़ूड एंड ड्रग्स डिपार्टमेंट को इस मामले में सख्ती बरतने की हिदायत देते हुए ज्यादा से ज्यादा छापेमारी कर ऐसे मिलावट खोरो को बेनक़ाबा करने को कहा गया है।

नकली पनीर, नकली जीरा, नकली हल्दी, नकली घी के बाद अब बाजार में नकली मिर्च की भरमार है। मौसमी मसाले खरीदने से पहले सावधान रहें। क्योंकि बाजार में कई व्यापारी मुनाफा कमाने के नाम पर नकली खाद्य पदार्थ बेच आपकी सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here