विनोद सिंह राजपू, गुजरात
गुजरात के तापी जिले से एक प्रेमी युगल की अनोखी शादी का मामला सामने आया है। एक दूसरे से प्यार करने वाले प्रेमी युगल की यह शादी उनके दुनिया छोड़ने के बाद हुई है। परिवार के लोगों ने गांववालों की मौजूदगी में उनकी मूर्तियां स्थापित करके शादी की रस्म को पूरा किया।

ये प्रेम कहानी गुजरात तापी जिले के निज़ार तहसील के नेवाला गाँव के रहने वाले गणेश् और रंजना की है। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे मगर परिवार वालो को ये मंजूर नहीं था आखिर दोनों ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया और कुछ ही दिन बाद दोनों की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली दोनों ने आत्महत्या कर ली थी , इस घटना को ६ महीने बीत गए लेकिन दोनों के परिवार बेचैन था आखिर कार अगस्त, 2022 में इस दुनिया को अलविदा कहने वाले २१ साल के गणेश और २० साल की रंजना की गांव में मूर्तियां स्थापित करके विधि-विधान से शादी की गई । शादी में गांव के तमाम लोग शामिल हुए।

आदिवासी समुदाय में मूर्ति का पाटली कहा जाता है। समुदाय में ऐसी मान्यता है कि अगर कोई किसी कारणवश आत्महत्या कर लेता है तो उसकी अंतिम इच्छा को पूरा करना जरूरी है। इसीलिए गांव के लोगों ने इस प्रेमी युगल की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए विधिवत तरीके से उनकी शादी रचाई गई जिसके बाद ये शादी काफी चर्चा में है















