Home राज्य गुजरात Total Samachar शराब तस्करी में बार बार पुलिस पकड़ लेती थी तो...

Total Samachar शराब तस्करी में बार बार पुलिस पकड़ लेती थी तो जिले में ही खोल दी शराब बनाने की फैक्ट्री

0
106

विनोद सिंह, गुजरात

गुजरात में प्रतिबंध के बावजूद बड़ी मात्रा में शराब बेची जा रही है। नकली शराब बनाना और बेचना भी बढ़ गया है। सूरत के इच्छापोर में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। लोगों की जान को खतरे में डालने वाले केमिकल युक्त शराब के साथ दो आरोपियों कल्पेश शामरिया और दुर्गाशंकर खटीक को गिरफ्तार किया गया है।

पेट्रोलिंग के दौरान सूरत क्राइम ब्रांच को सुचना मिली कि इच्छापोर गांव डायमंड नगर हाउसिंग सोसाइटी के बंगले में दो आदमी बड़े पैमाने नकली अंग्रेजी शराब बनाने के लिए फैक्ट्री चलाते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां छापा मारा और अंग्रेजी शराब की खाली बोतलों में केमिकल शराब भर रहे दो लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया।इस छापेमारी में 9,28,320 रुपये का मालसामान बरामद किया गया जिसमे 40 – 40 लीटर शराब भरे चार ड्रम , अलग-अलग कंपनियों की शराब की खाली बोतलें ,4 मोबाइल, प्लास्टिक केरबा, ढक्कन, स्टीकर, बोतलें तोड़ने वाली हैंड मेकर प्रेशर मशीन के अलावा अठवा गेट के एक अपार्टमेंट में रखा 1050 लीटर शराब बनाने वाला केमिकल भी जब्त किया गया।

दरअसल गिरफ्तार किया गया आरोपी कल्पेश पहले भी राजस्थान और दमन से शराब की तस्करी कर चुका है और तीन बार पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। पुलिस में पकडे जाने से परेशां कल्पेश ने अपने दोस्त के साथ शराब बनाने का फैसला किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here