Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar अमेरिका के पाँच विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्रा का चयन

Total Samachar अमेरिका के पाँच विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्रा का चयन

0
100

लखनऊ, 18 जुलाई। सिटी मान्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा जाहिदा उस्मानी ने उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका के पाँच विश्वविद्यालयों में चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। जाहिदा को अमेरिका की इंडियाना यूनिवर्सिटी ब्लूमिंगटन, पेन स्टेट यूनिवर्सिटी, वेस्लीयन कालेज, ड्रेक्सेल यूनिवर्सिटी एवं यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा द्वारा उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रित किया गया है। सी.एम.एस. छात्रा ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय की इस मेधावी छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।

प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 110 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here