Home राज्य गुजरात Total Samachar डीआरआई ने मुंद्रा पोर्ट से 80 करोड़ रुपये की ई-सिगरेट...

Total Samachar डीआरआई ने मुंद्रा पोर्ट से 80 करोड़ रुपये की ई-सिगरेट के साथ इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल एक्सेसरीज, ब्रांडेड जूते और ब्रांडेड घड़ियां जब्त की।

0
173

केयूर ठक्कर, गुजरात

डीआरआई ने मुंद्रा पोर्ट से 80 करोड़ रुपये की ई-सिगरेट के साथ इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल एक्सेसरीज, ब्रांडेड जूते और ब्रांडेड घड़ियां जब्त की हैं।

इस पूरे प्रतिबंधित सामान को डेढ़ करोड़ के डिक्लेर्ड सामान के साथ मिस्डिक्लरेशन कर महिलाओं के जूते-चप्पल की आड़ में गैर कानूनी तरीके से लाया जा रहा था। इस खेप के आयातक को भी फर्जी पाया गया है।

इस खेप के आयातक को भी फर्जी पाया गया है, क्योंकि उसका जो पता दर्ज है वह नहीं मिला है। डीआरआई को चीन से महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान छिपाकर लाने की सूचना मिली थी। इन सामान को एसईजे के जरिये बाहर निकाला जा रहा था। उन छह कंटेनरों की भी पहचान कर ली गई है, जिनमें ये सामान लाए गए थे।

डीआरआई ने 33,138 नग एपल के एयरपॉड्स, बैटरी, 4,800 ई-सिगरेट, 7.11 लाख मोबाइल उपकरण व इलेक्ट्रानिक्स के सामान, 29,077 ब्रांडेड बैग, जूते और कास्मेटिक के सामान, 53,385 ब्रांडेड घड़ियां, 58,927 ऑटोमोबाइल के कलपुर्जे मिलाकर कुल 80 करोड़ का सामान जब्त किया गया हैं।

अब तक की जांच में पाया गया है कि एक सिंडिकेट काम कर रहा है जो फर्जी आयातकों के नाम पर महंगे सामान की तस्करी करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here