Home ताज़ा ख़बर Total Samachar… गोमतीनगर में एलीवेटेड रोड की मांग

Total Samachar… गोमतीनगर में एलीवेटेड रोड की मांग

0
309

लखनऊ। गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति की स्मार्ट सिटी कोर समिति की बैठक आर.पी. शुक्ल के विश्वास खण्ड स्थित निवास स्थान पर सम्पन्न हुई जिसमें श्री आशोक कुमार गुप्ता, मझबूर सिंह महासमिति के महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ल, सचिव रूप कुमार शर्मा, डॉ. पशुपति पाण्डेय व सी. गोपालकृष्ण नायर, संगठन सचिव जय नरायन मिश्र, मीडिया प्रभारी (आई टी) अमित शर्मा शामिल रहे। बैठक में गोमतीनगर में मिठाईवाला चौराहे से मनोज पाण्डेय चौराहे होते हुए हुसडिया चौराहे तक सुगम यातायात हेतु एलीवेटेड रोड बनाने की मांग की गई।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अन्तर्गत गोमतीनगर में बिजली के तारों को अण्डर ग्राउण्ड करने, सभी चौराहों के चौड़ीकरण के साथ पिंक टॉयलेट्स के निर्माण व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने, खाली प्लॉटों की सफाई, पार्कों के विकास के उपरांत देखभाल हेतु समितियों को सौंपने, सड़कों के निर्माण, लोहिया चौराहे पर अण्डर पास के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत सड़कों की नियमित सफाई के साथ साथ घरों से प्रतिदिन कूड़े के कलेक्शन सुनिश्चित करने की मांग भी की गई। गोमतीनगर में सभी घरों में पी.एन.जी. कनेक्शन उपलब्ध कराने में महासमिति के योगदान की सराहना की गई। प्रधानमंत्री मोदी व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के रूफटॉप सोलर उपकरण लगाने की दिशा में विस्तृत रूपरेखा पर भी विचार किया गया। नागरिकों को सोलर उपकरण लगवाने पर न्यूनतम राशि जमा करनी होगी तथा शेष राशि किश्तों में दी जा सकती हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here