Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar…. गोरक्षधाम निर्देशों के अनुरूप होली

Total Samachar…. गोरक्षधाम निर्देशों के अनुरूप होली

0
211

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में योगी आदित्यनाथ ने होली की परंपरा का निर्वाह किया। मंदिर के प्रधान पुजारी कमल नाथ ने होलिका दहन की भभूति गुरु गोरखनाथ को समर्पित करने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को भस्म का तिलक लगाया। योगी आदित्यनाथ ने होली कर अवसर पर परम्परागत रूप से गुरु गोरखनाथ का पूजन अर्चन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना दी। सभी लोगों से कोविड़ प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान देने की अपील भी की थी।

उन्होंने कहा कि उत्साह और उमंग में कोरोना प्रोटोकॉल का अवश्य ध्यान रखें। कोई ऐसा काम न करें, जिससे कोरोना के खिलाफ जंग कमज़ोर हो। इस पर्व को शांति और सौहार्द्रपूर्वक मनाएं। प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख,समृद्धि और कल्याण का सृजन करें।आप सभी भेद भाव को दूर कर एकता और प्रेम की भावना बनाये रखें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here