Home राज्य गुजरात Total Samachar गृह मंत्री अमित शाह ने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की,...

Total Samachar गृह मंत्री अमित शाह ने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की, सोमनाथ ट्रस्ट का मोबाइल एप भी लॉन्च किया

0
117

सत्यम सिंह ठाकुर, गुजरात

  • गुजरात में आज अमित शाह का दूसरा दिन
  • सोमनाथ मंदिर में अमित शाह ने की पूजा-अर्चना
  • अमित शाह ने सोमनाथ ट्रस्ट के मोबाइल ऐप लॉन्‍च किया
  • जूनागढ़ जिला बैंक मुख्यालय का किया शिलान्यास
  • जूनागढ़ में APMC किसान भवन का भी उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात दौरे पर है, आज रविवार को उनके दौरे का दूसरा दिन है। इस मौके पर वे यहां एक के बाद एक सौगाते दे रहे है। आज उन्‍होंने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर सोमनाथ ट्रस्ट के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग की है।

जूनागढ़ जिला बैंक मुख्यालय का शिलान्यास :

तो वहीं इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने आज रविवार को ही जूनागढ़ जिला बैंक मुख्यालय का शिलान्यास किए जाने के साथ ही जूनागढ़ में APMC किसान भवन का उद्घाटन भी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here