Home Quick न्यूज़ Total Samachar…. लायंस क्लब का अधिष्ठापन समारोह

Total Samachar…. लायंस क्लब का अधिष्ठापन समारोह

0
418

लखनऊ। लायंस क्लब मंडल तीन सौ इक्कीस बी वन का चौबीसवां अधिष्ठापन समारोह लखनऊ के क्लार्क अवध में सम्पन्न हुआ। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन कमल शेखर ने कहा कि यह मल्टीपल के भी वर्तमान वर्ष का प्रथम अधिष्ठापन समारोह था,जिसमें सदस्यों ने नए आयाम स्थापित करने का मंसूबा दिखाया है। समारोह की सफलता के लिए उन्होंने डिस्ट्रिक्ट के समस्त कैबिनेट सदस्यों के साथ ही उप मंडलाधीश ब्रजेश मोहन श्रीवास्तव,बिश्वनाथ चौधरी,चेयरमैन अनुपम बंसल,शिवकुमार गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह को मुख्य अतिथि इंटरनेशनल डायरेक्टर जे पी सिंह के अलावा जे एस चौहान,डॉ नीरज बोरा,डॉ क्षितिज शर्मा ने संबोधित किया। जिसके माध्यम से कोरोना काल में लायंस क्लब के सेवा कार्यो का उल्लेख किया गया। इसके अलावा भविष्य में भी जरूरतमन्दों की सेवा का संकल्प व्यक्त किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here