• स्वार्थ पर टिकी है विपक्षी एकता की बुनियाद
  • देश में तेज गति से विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान जरूरी
  • नौ साल में देश की अर्थव्यवस्था हुई मजबूत
  • समाज की कुरीतियों को दूर करने की जिम्मेदारी ब्राह्मण समाज की
  • सिन्धी समाज का देश व प्रदेश के विकास में अहम योगदान

लखनऊ / कानपुर । पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने आज कानपुर के अलग-अलग आठ स्थानों पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ पीएम की मुहिम ने कट्टर विरोधियों को भी एकजुट होने के लिए मजबूर कर दिया है। एक दूसरे को जरा भी पसंद नहीं करने वाले दल आज केवल अपना स्वार्थ साधने के लिए आपस में मिल रहे हैं। यह दल कितना भी आपसी मेलजोल बढा लें पर प्रधानमंत्री मोदी का मुकाबला नहीं कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाला लोकसभा का चुनाव देश के भाग्य को तय करने वाला है। देश में तेजी से हो रहा विकास और गति पकड सके इसके लिए देश के मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मत का दान करने की जरूरत है। गोविंद नगर कानपुर के होटल संजय गैलेक्सी में आयोजित विशाल सिंधी समाज के सम्मेलन में उन्होंने कहा कि पिछले नौ साल में देश की अर्थव्यवस्था तेजी से मजबूत हुई है। आज भारत पर जो लोन है वह अमेरिका, चीन, जर्मनी, ब्रिटेन जैसे विकसित देशों की तुलना में काफी कम है। देश में सम्पत्ति/रिजर्व काफी है। देश का निर्यात भी तेजी से बढा है जिससे ट्रेड बैलेन्स सकारात्मक है। आज भारत एक सम्पन्न राष्ट्र के रूप में उभरा है और देश अब बुलेट ट्रेन ,राफेल विमान बनाने की कूवत रखता है। डा शर्मा ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकारों ने आतंकवाद और पाकिस्तान के प्रति लचर रवैये को अपना रखा था। आतंकी घटना को अंजाम देने के बाद मेहमान की तरह कश्मीर में बिरयानी खाकर पाकिस्तान वापस चले जाया करते थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के आने के बाद पाकिस्तान को घर में घुसकर उसकी भाषा में जवाब दिया गया है। आतंकवादी अगर देश की सीमा में घुसे हैं तो फिर वे वापस नहीं लौट सके। आज प्रदेश में माफिया का सफाया हो चुका है।

उन्होंने कहा कि सिन्धी समाज का देश व प्रदेश के विकास में अहम योगदान रहा है। राजधानी लखनऊ में भगवान झूलेलाल वाटिका, संत आसूदा राम रोड, एसबीडी चौराहा, शहीद हेमू कलानी चौराहा तथा संत कवरराम चौराहे का निर्माण भाजपा की सरकार में किया गया है। इस समाज की भूमिका हमेशा से ही दाता की रही है। वह हमेशा ही देने की भूमिका में रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा बनाने वालों का जब भी जिक्र आता है तो उसमें अटल जी व अडवानी जी का नाम आता है। भाजपा के भीष्म पितामह अडवानी जी इस समाज से ही आते है और उनके अभिभावक है। जिस समाज का अभिभावक इतना मजबूत है वह समाज कमजोर नहीं हो सकता है। पीमएम पोदी ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के लिए काम किया है। भाजपा सरकार ने सिंधु दर्शन यात्रा को आरंभ किया है। आजादी के समय में पंजाबी और सिंधी लोगों को सबसे अधिक प्रताडना सहनी पडी थी पर इस समाज ने उसके बाद भी अपनी सृजन की शक्ति के बूते एक बार फिर अपने आप को मजबूती से खडा कर दिया। आज यह समाज देश की आवाज है।शशांक मिश्रा द्वारा सबका स्वागत किया गया ।

डा शर्मा ने रतनलाल नगर दून इंटरनेशनल स्कूल में “सर्व ब्राह्मण विकास परिषद” द्वारा आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में कहा कि ब्राह्मण जाति नहीं बल्कि श्रेष्ठ जीवन जीने का प्रवाह है। समाज में ब्राह्मण को देवतुल्य आचरण करने वाला माना जाता है इसलिए उसे ब्राह्मण देवता के रूप में भी सम्बोधित किया जाता है, इसलिए उससे भी सदाचरण करना चाहिए सात्विक होना चाहिए। सही मायने में ब्राह्मण वह है जो सात्विक जीवन शैली के साथ राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को आगे बढाए। वह समाज के हितचिन्तन का कार्य भी करता है। ब्राह्मण विद्वान होता है इसलिए इस समाज में अलग अलग विचारधारा का प्रवाह होता है। समाज की कुरीतियों को दूर करने की जिम्मेदारी भी इस समाज की है। उन्होंने कहा कि समय के बदलाव के साथ समाज के सामने परम्परा और संस्कारों को बनाए रखने की बडी चुनौती भी है। आज जन्मदिन पर केक काटने और मोमबत्ती बुझाने का रिवाज चल पडा है पर यह हमारी संस्कृति नहीं है। इस प्रकार की विकृतियों से दूर रहने की जरूरत है। परम्पराओं और संस्कारों के संरक्षण के लिए अभियान चलाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इससे भारत की सनातन संस्कृति का उत्थान तेज होगा।

उन्होंने आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप कालेज के संस्थापक दिवंगत स्व राम सिंह भदौरिया के आवास पर उनके परिजनों से संवेदना प्रकट की। उन्होंने जूही बारा देवी में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन तथा गुजैनी में भाजयुमो जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्र, तुषार चौहान के आवास पर सामाजिक कार्यकर्ताओं से एंव न्यू ईदगाह कालोनी के मनीष बाजपाई के आवास पर युवाओं व विशिष्टजनों से भेंट एवं चर्चा की।

इस अवसर पर माo विधायकगण श्री सुरेंद्र मैथानी जी, श्री महेश त्रिवेदी जी, सदस्य विधान परिषद श्री अरुण पाठक जी, विधायक प्रत्याशी श्री सुरेश अवस्थी जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री प्रवेश कटियार जी, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सरदार गुरमिंदर सिंह छाबरा जी, जिला पंचायत सदस्य श्री लालू पांडे जी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ प्रदेश सयोजक डॉक्टर अनिल मिश्र जी सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमल किशोर अवस्थी जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री कौशल किशोर अवस्थी जी, प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा समिति डॉ शरद बाजपेई जी, पूर्व राज्य मंत्री श्री सतीश पाल जी प्रदेश महामंत्री सरदार अमरप्रीत सिंह जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा जी, पूर्व अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री शशांक मिश्रा जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री दिवाकर मिश्रा जी, श्री आलोक मिश्र जी, श्री विनोद गुप्ता जी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here