संजय राजपूत, गुजरात
शराब माफियाओं की मुखबिरी के आरोप में ससपेंड दो पोलिस कर्मियों के तुरंत बाद एक और घटना न पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया है जिसमे पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में कुल चार लोगो के खिलाफ एफआईर दर्ज की है जिसमे सबसे चौकाने वाली बात ये है की इनमे से दो आरोपी पुलिस कर्मी है।

साबरकांठा में अंग्रेजी शराब की तस्करी के आरोप में गुजरात पुलिस के दो कांस्टेबल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साबरकांठा के लोकल क्राइम ब्रांच ने अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया जिसमे दो पुलिस कर्मी भी थे। दरअसल हिम्मतनगर एलसीबी ने बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट वाली एक स्कॉर्पियो कार को रोका था, इसमें चार लोग सवार थे. कार की जांच करने पर हिम्मतनगर एलसीबी को अंग्रेजी शराब की 240 बोतलें मिलीं. जिसकी कीमत 34 हजार रुपये बताई जा रही ह। मामले के दो मुख्य आरोपी कांस्टेबल रोहित सिंह चौहान और विजय परमार हैं. यह दोनों अरावली पुलिस मुख्यालय में कार्यरत है। रोहित सिंह और विजय राजस्थान से शराब की तस्करी कर विजय के खेत में रखते थे. अधिकारी ने कहा कि यहां से जब भी शराब तस्करों द्वारा मांग की जाती थी, वे यहां से आपूर्ति करते थे.
कांस्टेबल विजय परमार को पहले भी दो बार गिरफ्तार कर निलंबित किया जा चुका है. विजय परमार के खिलाफ पहला मामला मालपुर थाने में शराब तस्करी और दूसरी बार चोट पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस रोहित सिंह और विजय परमार की सेवाएं समाप्त करने पर विचार कर रही है.












