Home राज्य गुजरात Total Samachar केंद्रीय गृह मंत्री दो दिन के गुजरात दौरे पर ,...

Total Samachar केंद्रीय गृह मंत्री दो दिन के गुजरात दौरे पर , हरामी नाले का करेंगे निरिक्षण 

0
107

सत्यम सिंह ठाकुर, गुजरात

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिन के दौरे पर रहेंगे।अमित शाह कच्छ और गांधीनगर जिलों में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

 

दो दिन के गुजरात दौरे के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल शाम ही भुज पहुंच गए थे जहा बीजेपी नेताओं ने अमित शाह का जोरदार स्वागत किया था।केंद्रीय मंत्री के गुजरात दौरे की शुरुआत आज सुबह कच्छ जिले के गांधीधाम से हुई जहा उन्होंने इफको नैनो यूरिया प्लांट की आधारशिला रखी इस मौके पर सहकारिता मंत्री ने बताया की किस तरह से उनकी सरकार किसानो की समृद्धि के लिए नित नए कदम उठा रही है । जिसके बाद वो कच्छ के मशहूर कोटेश्वर धाम पहुंचे जहा उन्होंने कोटेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद बी एस एफ के मूरिंग प्लेस का भी भूमिपूजन किया और कच्छ में हरामी नाला में नवनिर्मित बी एस एफ के चिड़ियामोड़ बायरबेट लिंक रोड और ओपी टॉवर सहित बीएसएफ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का वर्चुअल शुभारंभ भी आज मंत्रीजी की हाजरी में संपन्न हुआ।

शाम को अमित शाह भुज जेल में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित ट्रांसफॉर्मेशन @75 कार्यक्रम में हिस्‍सा लेंगे। कल अमित शाह अपने पैतृक गाँव मानसा के साथ-साथ गांधीनगर जिले में राज्य सरकार और गांधीनगर शहरी विकास प्राधिकरण के विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और कलोल में जनसभा को सम्बोधित भी करेंगे

मना जा रहा है की इन दिनों गुजरात बीजेपी में चल रहे पत्रिका युद्ध और आंत्रिक कलह जैसे मुद्दों पर गृह मंत्री बीजेपी नेताओ के साथ बैठक भी कर सकते है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here