Home राज्य गुजरात Total Samachar… अहमदाबाद के युवा संगठन युथ ऑफ यूनिवर्स ने अनोखी पहल…..

Total Samachar… अहमदाबाद के युवा संगठन युथ ऑफ यूनिवर्स ने अनोखी पहल…..

0
125

 

सत्यम सिंह ठाकुर, ब्यूरोचीफ, गुजरात

 

देश में इन दिनों चारों तरफ आजादी के अमृत महोत्सव की धूम है हर देशवासी अपने ही तरीके से आजादी के अमृत महोत्सव में शरीक हो रहा है ऐसे में अहमदाबाद के युवा संगठन युथ ऑफ यूनिवर्स ने अनोखी पहल करते हुए कई कार्यक्रमों के जरिए न सिर्फ समाज के लिए एक उत्कृष्ट योगदान दिया है बल्कि कई लोगों के लिए मददगार साबित हो सके इस तरह के कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सामाजिक कार्यों में पिछले काफी समय से सक्रिय शिवम सिंह चौहान की अगुवाई में युथ ऑफ यूनिवर्स ने के बैनर तले ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जिससे न सिर्फ लोगों को स्वास्थ्य का लाभ हो बल्कि समाज के और पर्यावरण की रक्षा के लिए भी लोगों की विचारधाराएं अनुकूल बने, अच्छे स्वास्थ्य से अच्छे समाज का निर्माण और अच्छे समाज से मजबूत राष्ट्र के निर्माण का स्लोगन लेकर चलते हुए शिवम सिंह चौहान और उनकी पूरी टीम ने युथ ऑफ यूनिवर्स के बैनर के तले पूर्वी अहमदाबाद में मेडिकल चेक अप कैंप रक्तदान कैंप और वृक्षारोपण का एक बेहतरीन कार्यक्रम तो किया ही साथ साथ तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति पूर्वी अहमदाबाद के अमराइवाड़ी, राखियाल , बापूनगर , ओढव जैसे कई इलाको को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 16 अगस्त से 21 अगस्त तक अलग-अलग कार्यक्रम किए गए जिसमें फ्री हेल्थ चेक अप कैंप और ब्लड डोनेशन कैंप के जरिए सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया गया वही वक्तृत्व और चित्र स्पर्धा का आयोजन कर पढ़ाई लिखाई के साथ साथ बच्चों में मौजूद कला और हुनर को निखारने की कोशिश की गई जिसके बाद श्री दिलीप देशमुख दादाजी चैरिटेबल ट्रस्ट के देखरेख में अंगदान के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने का बेहद ही सार्थक कार्यक्रम किया गया और महोत्सव के आखरी दिन पद्म श्री महेश शर्मा की उपस्थिति में पर्यावरण की रक्षा के लिए और लोगों में पर्यावरण के प्रति सजगता फैलाने के लिए न सिर्फ सैकड़ों की तादाद में वृक्षारोपण किया गया बल्कि महेश शर्मा के मार्गदर्शन में एक गोष्ठी का भी आयोजन कर शिवगंगा प्रोजेक्ट में बारे में जानकारी दी गई ताकि लोग पर्यावरण के महत्त्व को समझे और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए

अलग-अलग दिनों में आयोजित इन तमाम कार्यक्रमों में कई महानुभाव ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को और मजबूत बनाया इसमें खासकर गुजरात राज्य के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोरधन झड़पिया, पद्मश्री महेश शर्मा , अंगदान चैरिटेबल ट्रस्ट के फाउंडर दिलीप भाई देशमुख जिन्हें प्रेम से लोग दादा जी कहते हैं डॉक्टर सुनील बोरिसा सहित कई राजनीतिक और सामाजिक महानुभाव ने यूथ ऑफ यूनिवर्स और शिवम सिंह चौहान के इन समाज हित के प्रयासों की सराहना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here