Home राज्य गुजरात Total Samachar राजकोट पुलिस की अनोखी कार्रवाई

Total Samachar राजकोट पुलिस की अनोखी कार्रवाई

0
105

सत्यम ठाकुर, गुजरात

  • शादी में शराब पीकर नाच रहे लोगों को पकड़ कर पूरी घटना का कराया रिकंस्ट्रक्शन
  • एक शादी समारोह में 7 लोगों के इस ग्रुप में शराब पीकर वीडियो बनाया था
  • वीडियो बनाने के बाद तुरंत एक्शन में आई पुलिस और सभी को घटनास्थल ले जाकर कराया डांस
  • राजकोट में शादी समारोह में शराब के जाम छलकाना महंगा पड़ गया

शादी की बारात के दौरान कथित रूप से शराब पीने और नाचने के बाद, पुलिस सात लोगों को गिरफ्तार कर राजकोट के सहकार मेन रोड पर उसी स्थान पर ले गई और उन्हें सोमवार देर शाम पूरी घटना का का रिकंस्ट्रक्शन” करने के लिए नचाया।

सोशल मीडिया पर सोमवार को एक शादी पार्टी में डांस करते हुए शराब में नहाते हुए दिख रहे एक कथित वीडियो के वायरल होने के बाद सात लोगों 7को गिरफ्तार किया ।

इसके बाद भक्तिनगर पुलिस ने इन लोगो के खिलाफ गुजरात प्रोहिबिशन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। मजे की बात ये रही कि गिरफ्तारी के बाद, पुलिस सातों लोगों को सोमवार रात उसी स्थान पर ले गई, उन्हें वीडियो में दिख रही शराब की बोतल के बजाय पानी की बोतल दी और कथित वीडियो यही अंदाज में नाचने को कहा।।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here