Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar मंगल भंडारे में सहभागी हुए विदेशी विद्यार्थी

Total Samachar मंगल भंडारे में सहभागी हुए विदेशी विद्यार्थी

0
82

लखनऊ विश्वविद्यालय में विगत कई दशकों से यह परंपरा रही है कि ज्येष्ठ माह के प्रत्येक बड़े मंगल को अलग-अलग विभागों और अनुभागों द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है।

इसी क्रम में आज लखनऊ विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग ने ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल के अवसर पर विश्वविद्यालय के गेट नंबर 4 पर एक भंडारे का आयोजन किया।

इस भंडारे में दिन भर में लगभग ढाई हजार लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। विश्वविद्यालय के शिक्षकों (विशेषकर रसायन विज्ञान विभाग), कर्मचारियों और छात्रों ने इसमें प्रतिभाग किया।

युगांडा से लखनऊ विश्वविद्यालय में अध्ययन करने आए छात्र डैनियल और नामीबिया से सलमा ने अति उत्साह के साथ प्रसाद वितरण में अपना योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here